America: फिलाडेल्फिया में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर ने कम से कम 12 लोगों को मारी गोली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 6, 2022, 08:16 PM IST

America: अमेरिका में हर साल ऐसी फायरिंग की घटनाएं सामने आती हैं, जिसमें अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। हर हमले के बाद, अमेरिका में हथियार कानूनों को लेकर सख्ती की मांग उठती है, लेकिन अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस मामले पर अमेरिका में विवाद जारी है।

America: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक बार में अंधाधुंध फायरिंग की गई है, जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच में जुट गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

america shooting

अमेरिका में गोलीबारी (फोटो- Pixabay)

सूत्रों के अनुसार, यह घटना शनिवार की रात ईस्ट एलेघेनी और केंसिंग्टन एवेन्यू के क्षेत्र में घटी है। पीड़ितों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है और यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से हुई।

End of Feed