US News: पूर्व राष्ट्रपति बाइडन ने डॉ. एंथनी फाउसी और मिली को दिया क्षमादान, ट्रंप की शपथ से पहले बड़ा फैसला

US News: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने शत्रुओं को कार्रवाई की चेतावनी दिये जाने के बाद बाइडन ने यह निर्णय लिया।

US News: राष्ट्रपति जो बाइडन ने डॉ. एंथनी फाउसी, सेवानिवृत्त जनरल मार्क मिली और अमेरिकी संसद भवन पर 6 जनवरी 2021 को हुए हमले की जांच करने वाली ‘हाउस कमेटी’ के सदस्यों को क्षमादान दे दिया है।बाइडन ने आगामी ट्रंप प्रशासन द्वारा संभावित 'प्रतिशोध' के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतिम घंटों में अपने कार्यालय की असाधारण शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कदम उठाया।

joe biden

राष्ट्रपति जो बाइडन

ट्रंप ने अपने शत्रुत्रों की सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया है, जिन्होंने राजनीतिक रूप से उनका विरोध किया है या 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी हार को पलटने के उनके प्रयास में अड़चन डाले थे। साथ ही, 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल) पर धावा बोले जाने में उनकी (ट्रंप की) भूमिका के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने की मांग की थी।

End of Feed