दुनिया

Donald Trump Oath Ceremony: PM मोदी के विशेष दूत के तौर पर ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, सौंपेंगे ये खास पत्र

Donald Trump Oath Ceremony: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Image

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

Photo : PTI

Donald Trump Oath Ceremony: आज होने वाले डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। एस जयशंकर इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के विशेष दूत के तौर पर शिरकत करेंगे। इस दौरान एस जयशंकर पीएम मोदी के लिखे पत्र को भी डोनाल्ड ट्रंप को सौंपेंगे। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

पीएम मोदी ने लिखा है ट्रंप को पत्र

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर आज वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री राष्ट्रपति ट्रंप के लिए प्रधानमंत्री की ओर से एक पत्र लेकर आए हैं।

पहले से रही है परंपरा

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री जयशंकर की उपस्थिति भारत की सामान्य परंपरा के अनुरूप है, जिसमें राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विशेष दूत भेजे जाते हैं। सूत्रों ने पिछले उदाहरणों का हवाला देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मई 2023 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, वहीं तत्कालीन पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। सूत्रों ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पिछले साल जुलाई में ईरान के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और मेक्सिको के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि जून 2022 में तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री राज कुमार रंजन सिंह फिलीपीन के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article