दुनिया

रूस की मिसाइल चेतावनी के बाद US ने पीछे लिए कदम; कीव में अपना दूतावास किया बंद

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि उसे रूसी हवाई हमले की संभावना को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी मिली है, जिसके चलते एहतियात के तौर पर दूतावास को बंद कर दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही रूस ने कहा था कि ब्रांस्क क्षेत्र में एक हथियार गोदाम पर हुए यूक्रेनी हमले में अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

Photo : AP

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि उसे रूसी हवाई हमले की संभावना को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी मिली है, जिसके चलते एहतियात के तौर पर दूतावास को बंद कर दिया गया है।

'सुरक्षित स्थान पर रहें कर्मचारी'

दूतावास ने एक बयान में कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया तथा यह भी सुझाव दिया की कि कीव में मौजूद अमेरिकी नागरिक हमले के अलर्ट की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए तैयार रहें।

इससे एक दिन पहले ही रूस ने कहा था कि ब्रांस्क क्षेत्र में एक हथियार गोदाम पर हुए यूक्रेनी हमले में अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग को हरी झंडी दी है।

क्या युद्ध में शामिल हुए NATO देश ?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर में कहा था कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों के साथ रूस के अंदर तक हमला करने की अनुमति देते हैं, तो इसका मतलब यह होगा कि नाटो देश, अमेरिका और यूरोपीय देश रूस के साथ युद्ध में शामिल हैं।

(इनपुट: एपी)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article