'आतंकी पन्नू की हत्या की रची थी साजिश...', आरोप कबूलने वाले निखिल गुप्ता की सामने आई तस्वीर; इस दिन सुनाई जाएगी सजा

अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने उस व्यक्ति की तस्वीर जारी की है, जिसने अमेरिकी कोर्ट में एनआईए द्वारा आतंकवादी घोषित गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने का आरोप कबूल किया है।

अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने निखिल गुप्ता की तस्वीरें जारी की हैं, जिन्होंने अमेरिकी कोर्ट में खालिस्तानी अलगवावादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश की बात कबूली है।

Nikhil Gupta US DEA

अमेरिकी डीईए ने निखिल गुप्ता की जारी की तस्वीर (फोटो साभार: @DEANEWYORKDiv)

निखिल गुप्ता पर क्या हैं आरोप

निखिल गुप्ता, जो एक भारतीय है, उस पर न्यूयॉर्क में एनआईए द्वारा आतंकवादी घोषित गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल गुप्ता ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस मामले में उसे अधिकतम 24 साल तक की सजा हो सकती है।

End of Feed