रूस और यूक्रेन के बीच बन गई सहमति, अमेरिका ने बताई काला सागर से जुड़ी ये जरूरी बात; जानें युद्धविराम समझौते पर क्या है अपडेट

US on Russia Ukraine War: अमेरिका ने रियाद में रूस और यूक्रेन के साथ काला सागर सुरक्षा वार्ता पूरी कर ली है। यूक्रेन और रूस के साथ बातचीत में काला सागर में सुरक्षित नौवहन पर सहमति बन गई है, ये जानकारी अमेरिका की ओर से साझा की गई है। वहीं एक अहम सवाल ये है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम समझौते को लेकर क्या अपडेट है। आपको इस रिपोर्ट में सबकुछ बताते हैं।

Russia Ukraine War Update: अमेरिका ने बताया है कि यूक्रेन और रूस के साथ बातचीत में काला सागर में सुरक्षित नौवहन पर सहमति बन गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में 23 से 25 मार्च तक सऊदी अरब के रियाद में रूस और यूक्रेन दोनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विशेषज्ञ-स्तरीय चर्चा की। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ये द्विपक्षीय बैठकें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा क्रमशः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उच्च-स्तरीय चर्चा के बाद हुईं।

US on Russia Ukraine War

अमेरिका ने रियाद में रूस और यूक्रेन के साथ काला सागर सुरक्षा वार्ता पूरी की।

रूस और यूक्रेन के बीच बन गई सहमति

अमेरिका ने कहा कि काला सागर में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच सहमति बन गई है। अमेरिका ने मंगलवार को सऊदी अरब में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के साथ शांति की दिशा में संभावित कदमों पर तीन दिनों की वार्ता पूरी की। अमेरिका ने कहा है कि दोनों पक्ष “सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने, बल प्रयोग को समाप्त करने तथा काला सागर में सैन्य उद्देश्यों के लिए वाणिज्यिक जहाजों के प्रयोग को रोकने पर सहमत हुए हैं।’’

End of Feed