14 देशों पर ट्रंप ने लगाया नया टैरिफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले-भारत के साथ डील के बेहद करीब

व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सम्मान में सोमवार रात को आयोजित रात्रिभोज के दौरान ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ कारोबार डील की है और जिन दिशों के साथ अमेरिका की कारोबार डील नहीं हो सकती है, उन देशों को उन्होंने पत्र भेजा है।

Trump Tarrif Deal : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों के खिलाफ नया टैरिफ लगा दिया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ होने वाली कारोबार डील बहुत नजदीक पहुंच गई है और जल्द ही इस बारे में घोषणा होगी। व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सम्मान में सोमवार रात को आयोजित रात्रिभोज के दौरान ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ कारोबार डील की है और जिन दिशों के साथ अमेरिका की कारोबार डील नहीं हो सकती है, उन देशों को उन्होंने पत्र भेजा है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

ट्रंप ने इन देशों को भेजे पत्र

ट्रंप ने कहा, 'हम विभिन्न देशों को पत्र भेज रहे हैं, जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें कितने प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) चुकाने होंगे। कुछ देशों के मामले में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है अगर उनके पास कोई वाजिब कारण हो, हम इसमें अन्याय नहीं करेंगे।' बांग्लादेश, बोस्निया और हर्जेगोविना, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, कजाखस्तान, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, सर्बिया, ट्यूनीशिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड उन देशों में शामिल हैं जिन्हें नए टैरिफ की जानकारी दी गई है।

End of Feed