दुनिया

कोर्ट से ट्रंप को झटका, जज पर महाभियोग लगाने की याचिका प्रधान न्यायाधीश ने खारिज की

सत्ता में आने के बाद से कई ऐसे मौके आए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और वहां की अदालतों के बीच टकराव देखने को मिल चुका है। अब एक ऐसे ही मामले में उच्चतम न्यायालय ने संघीय न्यायाधीशों के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग को खारिज कर दिया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

अमेरिका में कार्यपालिका और न्यायपालिका की शाखाओं के बीच टकराव के एक असाधारण प्रदर्शन में, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने संघीय न्यायाधीशों के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग को खारिज कर दिया। इससे कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक न्यायाधीश को हटाने की मांग की, जिन्होंने राष्ट्रपति की निर्वासन योजनाओं के खिलाफ फैसला सुनाया था।

मुख्य न्यायधीश ने क्या कहा

रॉबर्ट्स ने एक बयान में कहा, “दो शताब्दियों से अधिक समय से यह स्थापित है कि न्यायिक निर्णय के संबंध में असहमति के लिए महाभियोग उचित प्रतिक्रिया नहीं है।” उन्होंने कहा, “उस उद्देश्य के लिए सामान्य अपीलीय समीक्षा प्रक्रिया मौजूद है।”

क्या बोले ट्रंप

मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स ई. बोसबर्ग को एक अनिर्वाचित “उपद्रवी और आंदोलनकारी” बताया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “उन्होंने कुछ भी नहीं जीता! मैं कई कारणों से जीता, एक भारी जनादेश के साथ, लेकिन अवैध आव्रजन से लड़ना इस ऐतिहासिक जीत का नंबर एक कारण हो सकता है। मैं बस वही कर रहा हूं, जो मतदाता मुझसे करवाना चाहते हैं। इस न्यायाधीश पर, उन कई भ्रष्ट न्यायाधीशों की तरह, जिनके सामने मुझे पेश होने के लिए मजबूर किया जाता है, महाभियोग चलाया जाना चाहिए!!!”

किस बात पर भड़के ट्रंप

बोसबर्ग ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था, जिसमें युद्धकालीन प्राधिकारियों के अधीन निर्वासन उड़ानों को अवरुद्ध कर दिया गया था। ट्रंप के इस पोस्ट ने न्यायपालिका के साथ उनके टकराव को बढ़ा दिया है, जो उनके प्रशासन के आक्रामक एजेंडे पर कुछ अवरोधकों में से एक रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article