US Airstrikes in Syria: इजराइल-ईरान तनाव के बीच अमेरिका ने सीरिया में बहुत बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सीरिया में कई जगह पर एयर स्ट्राइक की है। इन हवाई हमलों में आतंकी संगठन ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 11 अक्टूबर की सुबह सीरिया में कई ISIS शिविरों पर एयर स्ट्राइक की गई।
सीरिया में ISIS के ठिकानों को अमेरिका ने बनाया निशाना।
अमेरिका की ओर से कहा गया कि सीरिया में किए गए ये हमले ISIS की संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के नागरिकों के विरुद्ध हमलों की योजना बनाने, उन्हें संगठित करने और उन्हें संचालित करने की क्षमता को बाधित करेंगे। आगे कहा कि हम इन हमलों से हुई क्षति का आंकलन कर रहे हैं। इसमें नागरिक हताहतों का संकेत नहीं है। जानकारी की पुष्टि होने पर हम अपडेट प्रदान करेंगे।
