WHO के खिलाफ अमेरिका का बड़ा कदम, CDC को दिया तत्काल काम बंद करने का आदेश

WHO को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने ही सख्त रवैया अपना लिया था। ट्रंप पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को अलग कर चुके हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ अमेरिका का सख्त रुख वाला रवैया जारी है। फंड रोकने के बाद अब WHO के खिलाफ अमेरिका ने बड़ा आदेश दे दिया है। अमेरिका के जन स्वास्थ्य अधिकारियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ तत्काल प्रभाव से काम करना बंद करने को कहा गया है।

End of Feed