यूक्रेन की धरती पर कदम नहीं रखेंगे अमेरिकी सैनिक, सुरक्षा गारंटी पर व्हाइट हाउस ने किया स्पष्ट, बताया ट्रंप का प्लान

यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी के बारे में और जानकारी मांगने पर लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टीम को इन सुरक्षा गारंटियों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है जो स्थायी शांति सुनिश्चित करने और इस युद्ध को समाप्त करने में मददगार हो।

Ukraine-Russial Peace Talk: रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी सैनिक यूक्रेन की धरती पर कदम नहीं रखेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा गारंटी के तहत यूक्रेन में अमेरिकी सैनिक भेजने से इनकार कर दिया है। लेविट ने अपनी प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हालांकि, हवाई मार्ग सहित अन्य विकल्प खुले हैं। लेविट ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यूक्रेन में अमेरिकी सैनिक जमीन पर नहीं होंगे, लेकिन हम निश्चित रूप से समन्वय में मदद कर सकते हैं और शायद अपने यूरोपीय सहयोगियों को सुरक्षा गारंटी के अन्य साधन भी प्रदान कर सकते हैं। राष्ट्रपति समझते हैं कि स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा गारंटी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को यूरोप में हमारे मित्रों के साथ समन्वय करने और यूक्रेन तथा रूस के साथ भी इन मामलों पर सहयोग और चर्चा जारी रखने का निर्देश दिया है।

Trump Zelenskyy deal

सुरक्षा गारंटी पर व्हाइट हाउस का बयान (ANI)

हवाई उड़ान पर हो सकता है विचार

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका सुरक्षा विकल्प के रूप में हवाई उड़ान प्रदान करेगा, लेविट ने कहा कि यह एक संभावना है। उन्होंने कहा, यह एक विकल्प और संभावना है। जहां तक राष्ट्रपति के पास सैन्य विकल्पों की बात है, मैं निश्चित रूप से किसी भी विकल्प को खारिज नहीं करूंगी। मैं उन्हें ऐसा करने दूंगी। मैं आपको बता सकती हूं कि उन्होंने जमीनी स्तर पर सैनिकों की तैनाती की संभावना को खारिज कर दिया है।

End of Feed