दुनिया

जिन सैटेलाइट तस्वीरों की सहायता से रूस से जंग लड़ रहा था यूक्रेन, उसे ही अमेरिका ने अब कर दिया बंद

अमेरिका अब उन चीजों पर रोक लगाने लगा है, जिसकी सहायता से यूक्रेन रूस के साथ जंग लड़ रहा था। अमेरिका ने अब सैटेलाइट तस्वीरों पर यूक्रेन की पहुंच को रोक दिया है, इस तस्वीरों के जरिए यूक्रेन, रूस पर हमले कर रहा था।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (फाइल फोटो)

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका का बड़ा फैसला
  • अमेरिका ने दिया यूक्रेन को बड़ा झटका
  • सैटेलाइट तस्वीरों तक यूक्रेन की पहुंच को रोका

अमेरिका ने यूक्रेन को एक और बड़ा झटका दे दिया है। अमेरिका ने अब यूक्रेन को उन फोटोज तक की पहुंच को रोक दिया है, जिन फोटोज की सहायता से यूक्रेन, रूस के साथ जंग में था। यूक्रेन को ये फोटोज अमेरिकी सैटेलाइट से मिल रहे थे, जिसका इस्तेमाल वो रूस पर हमला करने में कर रहा था, लेकिन ट्रंप की नई सरकार ने अब इस पर रोक लगा दी है। अमेरिका के इस कदम से यूक्रेन के लिए रूस के खिलाफ जंग लड़ना और कठिन हो गया है।

अमेरिका ने क्या कहा

अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन की उस कार्यक्रम तक पहुंच पर रोक लगा दी है जिसके तहत वह अमेरिकी अधिकारियों और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सैटेलाइटों से प्राप्त अवर्गीकृत चित्रों को हासिल करता था। अमेरिका की ‘नेशनल जियोस्पेशल-इंटेलिजेंस एजेंसी’ ने ‘एपी’ को बताया कि यह निर्णय अमेरिकी प्रशासन के एक निर्देश के तहत उठाया गया, लेकिन इसके बारे में और विस्तार से कुछ नहीं बताया गया है।

अस्थायी रूप से सेवा निलंबित

ये तस्वीरें यूक्रेन को रूस के खिलाफ उसकी लड़ाई में मदद करती थीं। उपग्रह चित्र प्रदान करने वाली कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने भी ‘एपी’ को बताया कि अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन की पहुंच को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

ट्रंप के साथ हो चुका है टकराव

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हाल ही में अमेरिका दौरे पर थे, जहां वो मीडिया के सामने ही रूस के साथ जंग के मामले पर ट्रंप के साथ भिड़ गए थे। दोनों नेताओं के बीच काफी बहस देखने को मिली थी। ट्रंप ने जेलेंस्की को बहुत खरीखोटी सुनाई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article