मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: अमेरिका ने ईरान पर शुरू किए नए हवाई हमले, कई देशों में हाई अलर्ट

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया है। CENTCOM के अनुसार, ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान ने एक अमेरिकी क्रूज मिसाइल मार गिराने का दावा किया है। जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में भी सुरक्षा अलर्ट जारी है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार (स्थानीय समय) ईरान के खिलाफ हमलों का नया दौर शुरू किया हैं। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यापारिक जहाजों पर होने वाले हमलों को रोकना है।

US Attack jet.

सांकेतिक फोटो (फाइल फोटो: X/@CENTCOM)

CENTCOM ने दी हमलों की जानकारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर मंगलवार शाम 4 बजे (ईस्टर्न टाइम) से ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू किए गए। इन हमलों में ईरान के उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर व्यापारिक जहाजों पर हमलों के लिए किया जा रहा था।

End of Feed