26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजेगा अमेरिका, पीएम मोदी ने ट्रंप का जताया आभार

PM Modi in America: अमेरिका ने 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं कि उन्होंने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले अपराधी को अब भारत के हवाले करने का निर्णय किया है।'

US-India Policy against Terrorism: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके प्रशासन ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अपनी भूमिका के लिए भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित 'बेहद दुष्ट' तहव्वुर राणा को 'भारत में न्याय का सामना करने' के लिए प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा वर्तमान में लॉस एंजिल्स में एक महानगरीय हिरासत केंद्र में बंद है। उसे 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़े होने के लिए जाना जाता है।

US-India Policy against Terrorism

अमेरिका ने 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दी।

डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी से वार्ता के दौरान क्या कहा?

अमेरिका की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बोलते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा, 'आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे लोगों में से एक और मुंबई के भयानक आतंकवादी हमले से जुड़े एक साजिशकर्ता के प्रत्यर्पण को भारत में न्याय का सामना करने के लिए मंजूरी दे दी है। इसलिए, वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है।'

End of Feed