नए परमाणु डील पर आज सीधी वार्ता करेंगे अमेरिका-ईरान, बातचीत सफल नहीं होने पर ट्रंप ने दी है हमले की धमकी

New nuclear deal : जानकार ट्रंप की धमकी मद्देनजर इस बातचीत को काफी अहमियत दे रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि न्यूक्लियर डील पर वार्ता यदि सफल नहीं हुई तो ट्रंप ने जैसा कि धमकी दिया है, वह अपने प्लान पर आगे बढ़ सकते हैं। यदि ईरान पर हमले हुए तो मध्य पूर्व में नए सिरे से युद्ध और संघर्ष फैल जाने की आशंका है।

New nuclear deal : नए परमाणु करार पर अमेरिका और ईरान ओमान में आज वार्ता शुरू करेंगे। अस्थिरता और संघर्ष से गुजर रहे मध्य पूर्व में शांति के लिए यह वार्ता काफी अहम मानी जा रही है। यह वार्ता इसलिए भी खास है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत सफल नहीं होने पर वह ईरान पर बम गिराने का आदेश दे देंगे। एक नए परमाणु डील पर पहुंचने के लिए करीब एक दशक के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार यह सीधी वार्ता हो रही है। यह डील स्वीकार करने के लिए ट्रंप ने ईरान को दो महीने का समय दिया है। इस डील के तहत ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रमों को बंद करना होगा।

Iran US talk

नए परमाणु डील पर अमेरिका-ईरान के बीच ओमान में वार्ता।

...तो परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाएंगे-ट्रंप

अमेरिका और ईरान के बीच तत्काल कोई समझौता होने की संभावना नहीं है, लेकिन दोनों देशों के लिए यह वार्ता मायने रखती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले करेंगे।

End of Feed