दुनिया

USA में 24 घंटे में दूसरी हवाई दुर्घटना, अब फ्लोरिडा में विमान हुआ हादसे का शिकार; 3 लोगों की मौत

Plane Crashed In Florida: अमेरिका में हवाई हादसे थमने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद अब साउथ फ्लोरिडा में एक छोटा विमान हादसे का शिकार होकर गिर गया। उसका मलबा एक ब्रिज के पास पड़ा मिला है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

Image

फ्लोरिडा में विमान हुआ हादसे का शिकार; 3 लोगों की मौत

Photo : Twitter

Plane Crashed In Florida: अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान एक प्रमुख अंतरराज्यीय राजमार्ग और रेल पटरियों के पास पूर्वाह्न करीब सवा दस बजे गिर गया। संघीय विमानन प्रशासन ने विमान की पहचान सेसना 310 के रूप में की है।

3 लोगों की इस हादसे में मौत

बोका रैटन अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी तीन लोगों की इस हादसे में मौत हो गई और जब विमान जमीन पर गिरा तो उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बोका रैटन के मेयर स्कॉट सिंगर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

बता दें, फ्लोरिडा विमान हादसे से 1 दिन पहले ही न्यूयॉर्क के हडसन में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार होकर हडसन नदी में गिर गया था। इसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जर्मन बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी समूह सीमेंस के स्पेन इकाई के सीईओ अपने परिवार के साथ एक बच्चे का नौवां जन्मदिन मनाने वाले थे, तभी उनका हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क शहर और न्यू जर्सी के बीच हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article