अमेरिका में चली ट्रंप की आंधी, दो बार हुई हत्या की कोशिश, फिर विजेता बनकर लौटे...ऐसा रहा सफरनामा

अपने 2024 के चुनाव अभियान के दौरान हत्या की दो कोशिशों से बचने के बाद 78 वर्षीय ट्रंप अजेय बने हुए हैं और अमेरिकी मतदाताओं ने उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति चुना है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ लाखों कमला हैरिस समर्थकों के सपने को भी चकनाचूर कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मौत को भी मात देकर अमेरिका की तकदीर बदलने का भरोसा लोगों को दिया
  • 2024 के चुनाव अभियान के दौरान हत्या की दो कोशिशों से बचने के बाद हासिल की जीत
  • 78 वर्षीय ट्रंप अजेय बने हुए हैं और अमेरिकी मतदाताओं ने उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति चुना

Unstoppable Donald Trump: एक व्यवसायी, रियल एस्टेट टाइकून और रियलिटी टीवी स्टार से लेकर देश के पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिन्हें दोषी भी घोषित किया गया। जी हां, डोनाल्ड ट्रंप की पहचान कई वजहों से है। एक ऐसा शख्स जिसने मौत को भी मात देकर अमेरिका की तकदीर बदलने का भरोसा लोगों को दिया। अपने 2024 के चुनाव अभियान के दौरान हत्या की दो कोशिशों से बचने के बाद 78 वर्षीय ट्रंप अजेय बने हुए हैं और अमेरिकी मतदाताओं ने उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति चुना है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ लाखों कमला हैरिस समर्थकों के सपने को भी चकनाचूर कर दिया। साथ ही व्हाइट हाउस में पहली महिला राष्ट्रपति के पहुंचने की उम्मीदों को भी दूसरी बार तोड़ दिया।

अमेरिका में चली ट्रंप की आंधी, दो बार हुई हत्या की कोशिश, फिर विजेता बनकर लौटे...ऐसा रहा सफरनामा

2020 में हार के बाद यूएस कैपिटोल पर हमला

2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद पद छोड़ने से लेकर 2024 की दौड़ में रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में नामांकन तक ट्रंप अमेरिका के मानस पर हावी रहे। उन्होंने नवंबर 2020 के परिणाम को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, जिसमें जो बाइडन को व्हाइट हाउस पहुंचने का मौका मिला था। तब स्तब्ध राष्ट्र ने 6 जनवरी को ट्रंप समर्थकों को यूएस कैपिटोल पर हमला करते देखा।

End of Feed