एकता और विविधता भारत के DNA में रची-बसी है, अमेरिका में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हर राष्ट्र का अपना एक अनूठा उद्देश्य होता है। भारत का मुख्य कर्तव्य विविधता में छिपा एकता का विचार स्वयं जीना और पूरी दुनिया को इसका मार्ग दिखाना है।

Mohan Bhagwat at US Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि विविधता में एकता और एकात्मता भारत के लोगों के डीएनए (DNA) में समाहित है। वह न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित प्रसिद्ध मेडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' (Universal Oneness Celebration) कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। अमेरिका और भारत के सांस्कृतिक विचारों की तुलना करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा, जब अमेरिका की बात होती है तो 'बहुलवाद' शब्द का जिक्र अक्सर आता है। दूसरी ओर, जब भारत की बात होती है तो 'विविधता में एकता' की चर्चा होती है। भारत के लोगों के लिए एकता और यह विविधता दोनों ही उनके डीएनए में रचे-बसे हैं।

एकता और विविधता भारत के DNA में रची-बसी है, अमेरिका में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हर राष्ट्र का अपना एक अनूठा उद्देश्य होता है। भारत का मुख्य कर्तव्य विविधता में छिपा एकता का विचार स्वयं जीना और पूरी दुनिया को इसका मार्ग दिखाना है। उन्होंने कहा कि भिन्नताओं के बावजूद हम सब एक हैं और यह विविधता हमारे उस एक होने को और सुंदर बनाती है, इसलिए इसका उत्सव मनाया जाना चाहिए।

End of Feed