दुनिया

वैश्विक मंच पर फिर हुई पाकिस्तान की जगहंसाई, अल्पसंख्यक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 06:42 AM IST

World News: वैश्विक मंच पर एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का असल चेहरा सबके सामने आ गया है। अल्पसंख्यक महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मसले को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) के विशेषज्ञों ने पाकिस्तान की आलोचना की है। आखिर क्या है ये सारा माजरा आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Image

पाकिस्तान को UN के विशेषज्ञों ने लताड़ा।

Photo : Times Now Digital

United Nation On Pakistan: पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर से बेइज्जती का सामना करना पड़ा है, इस बार संयुक्त राष्ट्र (UN) के विशेषज्ञों ने अस्पसंख्यक महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर इस देश को खरी-खोटी सुनाई है। जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, तस्करी, बाल विवाह, जबरन शादी जैसे मामले को लेकर पाकिस्तान का असली चेहरा अब दुनिया के सामने आ चुका है।

हिंदू और ईसाई महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने हिंदू और ईसाई महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दिए जाने को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर ईसाई और हिंदू समुदाय से जुड़ी युवतियों और लड़कियों के लिए सुरक्षा की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए विशेषज्ञों ने कहा है कि देश को संबंधित अंतरराष्ट्रीय संधि के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने की जरूरत है।

जबरन शादी, जबरन धर्म परिवर्तन, तस्करी जैसे मसलों पर उठे सवाल

विशेषज्ञों ने कहा, ‘ईसाई और हिंदू लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, तस्करी, बाल विवाह, जबरन शादी, घरेलू दासता और यौन हिंसा का सामना करना पड़ता है।’ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के उच्चायुक्त कार्यालय के बयान में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित महिलाओं और लड़कियों के साथ इस तरह के व्यवहार को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

विशेषज्ञों ने कहा कि पाकिस्तान को संधियों के अनुरूप अपने दायित्वों को बनाए रखने और जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर रोक लगाने की जरूरत है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article