दुनिया

बांग्लादेश में वायुसेना के अड्डे पर हमला, तड़ातड़ चली गोलियां, एक की मौत और कई घायल

बांग्लादेश में अराजकता जारी है। अब बदमाशों ने वायुसेना के एक अड्डे पर हमला बोल दिया है। जिसके बाद उन्हें भगाने के लिए वायुसेना के जवानों को गोलियां चलानी पड़ गईं हैं।

Image

बांग्लादेश में वायुसेना के अड्डे पर हमला (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

बांग्लादेश में कई बदमाशों ने देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर कॉक्स बाजार में स्थित वायुसेना अड्डे पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में कई राउंड गोलियां चलने की खबर है। यह कंफर्म नहीं है कि गोलियां सिर्फ जवानों ने चलाईं हैं या उपद्रवियों की ओर से भी गोलियां चलाईं गई हैं। इस हमले में एख की मौत हो गई है, साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के लिए एक और झटका है, जिस पर लगातार आरोप लग रहा है कि वह देश में जारी अराजकता को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

वायुसेना के जवानों ने चलाई गोलियां

बांग्लादेश सशस्त्र बलों के मीडिया प्रभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि कॉक्स बाजार में वायु सेना बेस से सटे समिति पारा के कुछ बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया। वायु सेना इस संबंध में जरूरी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं। वायु सेना के जवानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे प्रदर्शनकारियों पर कई राउंड गोलियां चलाईं। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया, "यह घटना तब हुई जब डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से वायु सेना क्षेत्र छोड़ने और खुरुश्कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट में जाने के लिए कहा।"

पिछले साल से जारी है हिंसा

ताजा हिंसक घटना एक बार फिर बांग्लादेश में बढ़ती अशांति को उजागर करती है। अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से देश की कानून व्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही है और हिंसक घटनाओं का सिलिसिला जारी है।

हो रहे प्रदर्शन

रविवार को राजधानी में छात्रों ने हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने में अंतरिम सरकार की नाकामी से नाराज होकर विरोध मार्च निकाला। ढाका के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों जैसे जगन्नाथ विश्वविद्यालय, ईडन कॉलेज, गवर्नमेंट टिटुमिर कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लिबरल आर्ट्स बांग्लादेश (यूएलएबी) और बीआरएसी यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन हुए।

IANS की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article