पूर्वी कांगो में हथियारबंद लोगों ने सैकड़ों बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, यूनिसेफ ने किया खुलासा

यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने एक बयान में कहा, हमें उत्तर और दक्षिण किवु प्रांत में संघर्ष का सामना कर रहे लोगों द्वारा बच्चों के साथ किए गए गंभीर उल्लंघनों की भयावह जानकारियां मिली हैं...

Congo Horror: कांगो के पूर्वी क्षेत्र में हथियारबंद व्यक्तियों ने सैकड़ों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया और बड़ी संख्या में बच्चों को बाल सैनिकों के रूप में भर्ती किया। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने गुरुवार को यह बात कही। खनिज से समृद्ध इस क्षेत्र में हाल के सप्ताह में संघर्ष और ज्यादा बढ़ गया है।

Congo rebel

कांगो में गृहयुद्ध

यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने एक बयान में कहा, हमें उत्तर और दक्षिण किवु प्रांत में संघर्ष का सामना कर रहे लोगों द्वारा बच्चों के साथ किए गए गंभीर उल्लंघनों की भयावह जानकारियां मिली हैं, जिनमें दुष्कर्म और अन्य प्रकार की यौन हिंसा की शिकायतें शामिल हैं। हाल के वर्षों में हमने पहले कभी यह स्तर नहीं देखा था।

End of Feed