पहलगाम आतंकी हमले पर यूएन चीफ की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात चिंताजनक, दोषियों को मिले सजा

यूएन महासचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने यूएन शांति मिशन में अहम योगदान दिया, लेकिन अब हालात चिंताजनक हैं।

UN chief On India-Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले पर यूएन चीफ ने सख्त टिप्पणी करते हुए भारत-पाक तनाव पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही आतंकियों को सजा देने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत-पाक के रिश्ते पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा तनावपूर्ण दौर में हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है, दोषियों को कानून के दायरे में सजा मिलनी चाहिए।

Antonio Gueterres

एंटोनियो गुटेरेस ने जताई भारत-पाक तनाव पर चिंता

कहा- अब हालात चिंताजनक

यूएन महासचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने यूएन शांति मिशन में अहम योगदान दिया, लेकिन अब हालात चिंताजनक हैं। गुटेरेस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में ऐतिहासिक योगदान दिया है, और उनमें दोनों देशों की जनता और सरकारों के प्रति गहरा सम्मान है। लेकिन मौजूदा हालात दुखद और खतरनाक हैं।

End of Feed