UN chief On
कहा- अब हालात चिंताजनक
यूएन महासचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने यूएन शांति मिशन में अहम योगदान दिया, लेकिन अब हालात चिंताजनक हैं। गुटेरेस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में ऐतिहासिक योगदान दिया है, और उनमें दोनों देशों की जनता और सरकारों के प्रति गहरा सम्मान है। लेकिन मौजूदा हालात दुखद और खतरनाक हैं।
फिर से कठोर निंदा करता हूं
गुटेरेस ने कहा, मैं पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले के बाद उमड़ी दर्दनाक भावनाओं को समझता हूं। मैं फिर से इस हमले की कठोर निंदा करता हूं और पीड़ितों के परिवारजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। महासचिव गुटेरेस ने जोर देकर कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाया जाना अस्वीकार्य है और इस हमले के दोषियों को विश्वसनीय व क़ानूनी उपायों के जरिए न्याय के कटघरे में लाना होगा।
सैन्य टकराव से बचना जरूरी
गुटेरेस ने कहा, विशेष रूप से ऐसे समय में यह बेहद जरूरी भी है, सैन्य टकराव से बचने के लिए जोकि आसानी से नियंत्रण से बाहर हो सकती है। महासचिव ने कहा कि वह दोनों देशों की सरकार और आम लोगों का गहरा सम्मान करते हैं, और शांतिरक्षा समेत संयुक्त राष्ट्र के कामकाज में उनके ठोस योगदान के प्रति आभारी हैं।
