Russian Troops Withdrawal from Ukraine: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सोमवार को यूक्रेन के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें आक्रमण के तीन साल पूरे होने पर यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की गई है। कुल 193 सदस्यीय विश्व निकाय में 93 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया जबकि 18 ने विरोध किया।
भारत सहित 65 सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहे। इस निकाय के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं हैं, लेकिन इन्हें विश्व जनमत का संकेतक माना जाता है। पिछले प्रस्तावों में 140 से अधिक देशों ने रूस की आक्रामकता की निंदा की थी तथा चार यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे को हटाने की मांग की थी।
भारत ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया
भारत ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। भारत ने यूएन महासभा के मसौदा प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिसमें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए युद्ध में हिस्सा कम करने, शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने का आह्वान किया गया था।'यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति को आगे बढ़ान' पर मतदान
193 सदस्यीय यूएन महासभा ने सोमवार को यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव 'यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति को आगे बढ़ान' पर मतदान किया।
