सिविल डिफेंस ने शनिवार को बताया कि शेबेकिनो कस्बे में ध्वस्त हुए अपार्टमेंट ब्लॉक के मलबे से चार शव निकाले गए हैं। बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम पर बताया, "रेस्क्यू की गई एक महिला की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।"
क्षतिग्रस्त हुई इमारत
शेबेकिनो पर फिर हुई फायरिंग
व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने रूसी शहर ओक्त्याबर्स्की और मुरम में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना दी। शनिवार को शेबेकिनो पर फिर से फायरिंग की गई।
यूक्रेन दो साल से भी ज़्यादा समय से बड़े पैमाने पर रूसी आक्रमण का सामना कर रहा है। बेलगोरोड का सीमावर्ती क्षेत्र रूसी सैनिकों के लिए तैनाती और रसद के बेस के रूप में काम करता है। पूर्वी यूक्रेनी शहर खार्किव पर भी यहीं से हमला किया जाता है।
