दुनिया

रूस के ऑयल टर्मिनल पर यूक्रेन का बड़ा हमला, जेलेंस्की ने कहा-मिलिट्री ठिकानों को बनाया निशाना

यूक्रेन के ड्रोन हमले के बीच रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हवाई यातायात और संचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुल्कोवो हवाई अड्डे पर 29 उड़ानें दो घंटे से अधिक की देरी का शिकार हुईं, जबकि 9 विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा।

Image

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन हमला।

Photo : AP

Ukraine strike Russia: रूस के हमलों का जवाब देने में यूक्रेन भी पीछे नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि उनकी सेना ने सेंट पीट्सबर्ग में रूस के ऑयल टर्मिनल पर हमला किया। यूक्रेन के बॉर्डर से करीब 1100 किलोमीटर दूर स्थित इस टर्मिनल पर ये हमले पूरी रात हुए। अपने टेलिग्राम अकाउंट पर जेलेंस्की ने कहा कि कोंस्टाड्स बेस में जिन लक्ष्यों को निशाना बनाया गया वे 'पूरी तरह से' सैन्य ठिकाने थे। दूसरा, हमला रूस के तोम्बोव इलाके में हुआ और इस संयंत्र में हथियारों का उत्पादन होता है। यह संयंत्र यूक्रेन सीमा से लगभग 600 किलोमीटर दूर है।

सेंट पीटर्सबर्ग में हवाई यातायात प्रभावित

रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन के ड्रोन हमले के बीच रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हवाई यातायात और संचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुल्कोवो हवाई अड्डे पर 29 उड़ानें दो घंटे से अधिक की देरी का शिकार हुईं, जबकि 9 विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। इसके अलावा, शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रहीं। रूसी अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन खतरे के कारण सुरक्षा उपायों के तहत उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए थे।

यात्रियों को हुई परेशानी

यह व्यवधान ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन द्वारा रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र और सेंट पीटर्सबर्ग के आसपास ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं। हमलों के बाद हवाई अड्डे के संचालन और संचार नेटवर्क पर असर पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

संघर्ष में चार लोगों की गई जान

इससे पहले बीते शनिवार को रूस और यूक्रेन के बीच हुए संघर्ष में कम से कम चार लोग मारे गए। दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर ये हमले ऐसे समय किये जब अमेरिका और यूक्रेन के बीच कीव पर रूसी आक्रमण को खत्म करने के तौर-तरीकों पर वार्ता होने की संभावना है। यूक्रेन के ज़ापोरिजिया शहर में एक रूसी ड्रोन ने एक इमारत को निशाना बनाया जिससे एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने यह जानकारी दी।

यूक्रेनी गोलाबारी में दो महिलाओं की मौत

रूस के बेलगोरोड सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी गोलाबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। रूस के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लाडकोव ने यह जानकारी दी। ये हमले अमेरिका-यूक्रेन वार्ता से ठीक पहले हुए, जिसके बारे में यूक्रेनी सरकारी मीडिया ने बताया कि यह आज बाद में मियामी में होगी। हालांकि व्हाइट हाउस ने यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ किसी भी बैठक की पुष्टि नहीं की।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article