रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, मॉस्को में घुसाया ड्रोन और फाइटर जेट; पुतिन की सेना ने 69 Drones को मार गिराया

यूक्रेन ने मंगलवार को मॉस्को पर हवाई हमला किया है। रूस पर किए गए इस हमले में एक की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं। रूस ने 50 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला
  • मॉस्को पर छोड़े 50 से ज्यादा ड्रोन
  • रूस के तीन हवाई अड्डे बंद

यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला किया है। रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन ने हवाई हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रूस की ओर यूक्रने ने दर्जनों ड्रोन्स लॉन्च किए और फाइटर जेट से भी हमला बोला। रूस के अनुसार मॉस्को में घुसे यूक्रेन के 69 ड्रोन्स को मार गिराया गया है। यूक्रेन ने यह हमला तब किया है, जब आज शांति समझौते के लिए सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के बीच मीटिंग होनी है।

End of Feed