UK General Election 2024: ब्रिटेन में मतदान आज, पीएम ऋषि सुनक को कीर स्टार्मर से मिल रही चुनौती

UK General Election 2024: ब्रिटेन में आज आम चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। मतदाता 20 माह पुरानी ऋषि सुनक सरकार को लेकर निर्णय लेंगे। चुनाव में पीएम ऋषि सुनक का मुकाबला कीर स्टार्मर से है।

UK General Election 2024: ब्रिटेन में आज आम चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। मतदाता ऋषि सुनक सरकार को लेकर निर्णय लेंगे। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक होगा। चुनाव खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी और शुक्रवार सुबह पांच तक चुनाव परणाम आ जाएंगे। हालांकि, सभी की नजरें एक्जिट पोल पर होंगी।

UK General Election 2024

कीर स्टार्मर Vs ऋषि सुनक

14 वर्षों से ब्रिटेन पर शासन कर रही कंजर्वेटिव पार्टी

चुनाव पूर्व किए गए जनमत सर्वेक्षणों में कीर स्टर्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसा होता है तो लगातार 14 वर्ष से शासन कर रही कंजर्वेटिव पार्टी की सत्ता खत्म हो जाएगी। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बीते कुछ हफ्तों में हजारों मील की दूरी तय कर चुके हैं, लेकिन वह इस उम्मीद से आगे नहीं बढ़ सके हैं कि अब उनके प्रधानमंत्री बने रहने के कुछ घंटे ही शेष हैं।

End of Feed