लंदन में हो रही थी बडे़ हमले की साजिश, ब्रिटिश पुलिस ने 7 ईरानियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि हमले की साजिश में एक ही स्थान को निशाना बनाने की योजना थी। हालांकि परिचालन कारणों से उक्त स्थान का नाम नहीं बताया जा रहा है।

Iranian arrests over suspected terrorist plot: ब्रिटेन के आतंकवाद-रोधी अधिकारियों ने लंदन में हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से सात ईरानी नागरिक हैं। महानगर पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को इंग्लैंड के विभिन्न हिस्सों से 29 से 46 वर्ष की आयु के पांच लोगों को आतंकवादी कृत्य की तैयारी के संदेह में हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि पांच गिरफ्तार संदिग्धों में चार ईरानी नागरिक हैं जबकि पांचवें की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी की जा रही है।

Iranian arrest

यूके में 7 ईरानी गिरफ्तार (File Photo)

एक जगह को निशाना बनाने की साजिश

पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों से थानों में पूछताछ की जा रही है और उन पर फिलहाल कोई अभियोग नहीं लगाया गया है। उसने बताया कि वे लंदन, उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के मैनचेस्टर और पश्चिमी इंग्लैंड के स्विंडन में कई संपत्तियों की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हमले की साजिश में एक ही स्थान को निशाना बनाने की योजना थी। हालांकि परिचालन कारणों से उक्त स्थान का नाम नहीं बताया जा रहा है।

End of Feed