दुनिया

लंदन में हो रही थी बडे़ हमले की साजिश, ब्रिटिश पुलिस ने 7 ईरानियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि हमले की साजिश में एक ही स्थान को निशाना बनाने की योजना थी। हालांकि परिचालन कारणों से उक्त स्थान का नाम नहीं बताया जा रहा है।

Image

यूके में 7 ईरानी गिरफ्तार (File Photo)

Photo : PTI

Iranian arrests over suspected terrorist plot: ब्रिटेन के आतंकवाद-रोधी अधिकारियों ने लंदन में हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से सात ईरानी नागरिक हैं। महानगर पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को इंग्लैंड के विभिन्न हिस्सों से 29 से 46 वर्ष की आयु के पांच लोगों को आतंकवादी कृत्य की तैयारी के संदेह में हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि पांच गिरफ्तार संदिग्धों में चार ईरानी नागरिक हैं जबकि पांचवें की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी की जा रही है।

एक जगह को निशाना बनाने की साजिश

पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों से थानों में पूछताछ की जा रही है और उन पर फिलहाल कोई अभियोग नहीं लगाया गया है। उसने बताया कि वे लंदन, उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के मैनचेस्टर और पश्चिमी इंग्लैंड के स्विंडन में कई संपत्तियों की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हमले की साजिश में एक ही स्थान को निशाना बनाने की योजना थी। हालांकि परिचालन कारणों से उक्त स्थान का नाम नहीं बताया जा रहा है।

आतंकवाद-रोधी कमान के प्रमुख कमांडर डोमिनिक मर्फी ने बताया कि पुलिस अब भी मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इससे जनता को कोई और खतरा हो सकता है।

तीन और ईरानी भी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, 39, 44 और 55 वर्ष की आयु के तीन अन्य ईरानी पुरुषों को एक अलग मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अपराध के संदेह में लंदन से गिरफ्तार किया गया। ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेट कूपर ने कहा, सरकार देश को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सभी कार्रवाई और सुरक्षा आकलन में सहायता के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article