दुबई में दो घंटे की बारिश के बाद आ गई बाढ़! सड़कें बनी समुंदर, वायरल VIDEOS में देखें कैसे डूबी बसें और कार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 18, 2023, 02:37 PM IST

Dubai Floods: चूंकि, दुबई शहर को अपने अल्ट्रामॉडर्न आर्किटेक्चर के लिए भी दुनिया में जाना जाता है। ऐसे में वहां पर इस तरह कुदरत का कहर थोड़ा चौंकाने घटनाक्रम वाला है।

Dubai Floods: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर दुबई में शुक्रवार (17 नवंबर, 2023) को भारी बारिश के बाद कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पनप गए। जलमग्न सड़कों पर इस दौरान वाहन डूबे और फंसे नजर आए, जबकि जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित नजर आया।

dubai

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सोशल मीडिया पर सामने आए बाढ़ से जुड़े वीडियो बेहद हैरान करने वाले हैं, जो वहां की असल और जमीनी हकीकत बयान करने वाले थे। इन क्लिप्स के साथ कुछ लोगों ने दावा किया कि वहां ऐसे हालात महज दो घंटे की बारिश के बाद बने। कुछ जगह तो सड़कें समुंदर जैसी नजर आईं।

End of Feed