Japan Plane Collide: जापान में दो प्लेनों की टक्कर, सवार थे 289 लोग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 16, 2024, 06:32 PM IST

Japan Plane Collide: जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोरियाई एयर का विमान 289 लोगों को ले जा रहा था, जब वह खड़े कैथे पैसिफिक विमान से टकरा गया। कोरियाई एयर ने यह भी पुष्टि की कि उसके विमान में कोई घायल नहीं हुआ है।

Japan Plane Collide: जापान के एक एयरपोर्ट पर दो प्लेनों के बीच टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद प्लेन में मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर में प्लेन को नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, फ़ूजी टीवी ने बताया कि मंगलवार को जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज़ हवाई अड्डे पर कोरियाई एयर लाइन्स का एक विमान कैथे पैसिफिक एयरवेज़ के विमान से टकरा गया।

japan plan collide

जापान में एयरपोर्ट पर टकराए प्लेन (फोटो- @WorldTimesWT)

कोरियाई विमान पर सवार थे 289 लोग

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोरियाई एयर का विमान 289 लोगों को ले जा रहा था, जब वह खड़े कैथे पैसिफिक विमान से टकरा गया। कोरियाई एयर ने यह भी पुष्टि की कि उसके विमान में कोई घायल नहीं हुआ है।

End of Feed