Israel vs Hamas: फिलिस्तीनियों पर इजरायल का कहर जारी, ‘वेस्ट बैंक' पर गोलीबारी में मारे गए तो फिलिस्तीनी

World News: इजरायल और हमास के बीच समझौते के बीच फिलिस्तीनियों पर कहर बरपने का सिलसिला अभी नहीं थमा है। अधिकारी ने बताया है कि ‘वेस्ट बैंक' पर इजरायली गोलीबारी में दो फिलिस्तीनी मारे गए। इसी बीत इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बताया है कि ट्रंप ने चार फरवरी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है।

Israel vs Hamas: कब्जे वाले ‘वेस्ट बैंक’ पर मंगलवार रात और बुधवार को इजरायली गोलीबारी में दो फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते के बीच ये गोलीबारी हुई। तुलकरम में गोलीबारी में 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और जेनिन में एक हमले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति मारा गया। फिलिस्तीनी मंत्रालय अपनी रिपोर्ट में यह नहीं बताता है कि हताहतों में कितने आम नागरिक और कितने लड़ाके हैं।

Israel-Hezbollah War

इजरायली हमले में मारे गए दो फिलिस्तीनी।

तुलकरम में इजरायली गोलीबारी में दो की मौत

इस संबंध में इजरायल की सेना ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हमास के इजरायल पर सात अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद से ‘वेस्ट बैंक’ में हिंसा में वृद्धि देखी गई है। फिलिस्तीनी मंत्रालय का कहना है कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध में 800 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। पश्चिम एशिया में 1967 के युद्ध में इजरायल ने ‘वेस्ट बैंक’, गाजा और पूर्वी यरुशलम पर कब्जा कर लिया था।

End of Feed