दुनिया

अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में युवक की अंधाधुंध फायरिंग, 2 की गई जान, आरोपी निकला पुलिस अधिकारी का बेटा

Florida State University Firing: इस घटना के बारे में लियोन काउंटी के शेरिफ वाल्टर ए मैकनेल ने कहा कि संदिग्ध की पहचान 20 वर्षीय फोनिक्स इकनेर के रूप में हुई। वह लियोन काउंटरी शेरिफ डिप्टी का बेटा है। संदिग्ध ने अपनी मां के हैंडगन से गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। अधिकारियों ने उसके पास से हथियार जब्त किया है।

Image

अमेरिका में गोलीबारी की घटना में 2 की मौत।

Florida State University Firing: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई इस गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हुई और पांच अन्य घायल हुए। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह गोलीबारी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के पास हुई। यहां 20 साल के एक युवक ने छात्रों पर गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की आरोपी युवक के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में युवक घायल हुआ। पुलिस ने युवक से सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। आरोपी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

डिप्टी शेरिफ का बेटा है आरोपी

इस घटना के बारे में लियोन काउंटी के शेरिफ वाल्टर ए मैकनेल ने कहा कि संदिग्ध की पहचान 20 वर्षीय फोनिक्स इकनेर के रूप में हुई। वह लियोन काउंटी शेरिफ डिप्टी का बेटा है। संदिग्ध ने अपनी मां के हैंडगन से गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। अधिकारियों ने उसके पास से हथियार जब्त किया है।

संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया

इससे पहले एपी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गोलीबारी के मामले में एक संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लिया गया है। गोलीबारी की इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं, हालांकि तत्काल यह नहीं पता चल पाया है कि उन्हें कितनी गंभीर चोट पहुंची है। वहीं, हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बारे में भी कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मिल पाई है। व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर ‘एपी’ को उक्त जानकारी दी है।

बजने लगे शूटर अलार्म

20 वर्षीय जूनियर जोशुआ सिरमन्स विश्वविद्यालय ने कहा कि मैं मुख्य लाइब्रेरी में था, जब शूटर की चेतावनी देने वाले अलार्म बजने लगे। सिरमन्स ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें और अन्य छात्रों को उनके सिर पर हाथ रखकर लाइब्रेरी से बाहर निकाला। प्रवक्ता ने कहा कि एफबीआई अधिकारी घटनास्थल पर हैं। छात्रों और शिक्षकों को शरण लेने और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने को कहा गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article