Earthquakes in Nepal: नेपाल में देर रात आए दो भूकंप, 4.8 और 5.9 रही तीव्रता, दहशत में आए लोग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 28, 2023, 06:59 AM IST

भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Earthquakes in Nepal: नेपाल में कल देर रात दो भूकंप आए। भूकंप बाजुरा के दाहाकोट में आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.8 और 5.9 तीव्रता मापी गई। दोनों भूकंप नेपाल में देर रात आए। इससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।

Earthquake in Nepal

नेपाल में देर रात आए दो भूकंप

नेपाल के सुरखेत जिले के भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारी राजेश शर्मा ने एएनआई को बताया कि पहला भूकंप रात 11:58 बजे (स्थानीय समय) पर आया, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। जबकि देर रात 1:30 बजे 5.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

End of Feed