दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप बोले रास्ते से भटका अमेरिका, जो बाइडेन को दिया नया नाम

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 28, 2023, 07:13 AM IST

US Presidential Election 2024: रिपब्लिकन नेता और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भयावह डेमोक्रेट्स से देश को आजाद कराना ही उनका अब मुख्य लक्ष्य है।

Image

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

US Presidential Election 2024: आने वाला साल अमेरिका के लिए इसलिए अहम है क्योंकि राष्ट्रपति का चुनाव होगा। वैसे तो चुनाव होने में एक साल से अधिक का वक्त है। लेकिन राजनीतिक पिच पर रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) जमकर बैटिंग और बोलिंग दोनों कर रहे हैं। न्यू हैंपशायर की एक रैली में उन्होंने ना सिर्फ अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) को नया नाम दिया, बल्कि यह भी कहा कि बाइडेन की वजह से अमेरिका अपने रास्ते से भटक गया और अब देश को बचाने की जरूरत है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बाइडेन के शासन में अमेरिका के चार साल बेहद भयावह रहे हैं और उनसे अब आजाद होने का समय आ चुका है।

ट्रंप ने बाइडेन को दिया निक नेम

जो बाइडेन ने औपचारिक तौर पर कहा कि वो चार और साल ह्वाइट हाउस(White House) में रहना चाहेंगे तो ट्रंप ने कहा कि भयावह डेमोक्रेट्स पार्टी के चंगुल से छुड़ाने का समय आ गया है और अमेरिका को वो बचाएंगे। इसके साथ यह भी कहा कि जिस क्रूक्ड टाइटल का जिक्र वो हिलेरी क्लिंटन(Hillary Clinton) के संदर्भ में करते थे उसे अब वापस ले रहे हैं। उन्हें नया नाम दूंगा, अब वो नया नाम क्या होगा पता नहीं। लेकिन प्यारी हिलेरी या सुंदर हिलेरी हो सकता है। लेकिन क्रूक्ड टाइटल अब वो जो बाइडेन(Crooked Joe Biden) को देंगे क्योंकि आज के बाद से वो क्रूक्ड जो बाइडेन के तौर पर जाने जाएंगे।

'बाइडेन ने अमेरिका को तबाह कर दिया'

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन बाहर कहीं अपने उपनाम की सेवानिवृत्ति का जश्न मना रही हैं। अमेरिकी राजनीति के इतिहास में कभी भी कोई भी इतना कुटिल या बेईमान नहीं हुआ है जितना कि जो बाइडेन हैं। यह बाइडेन है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है, क्योंकि वह घोर अक्षम है। उसे पता नहीं क्या कर रहा है । मूल रूप से उनके पास कोई समाधान नहीं है। अमेरिका अभी बहुत ही खतरनाक स्थिति में है। बहुत, बहुत खतरनाक। हम एक निराश व्यक्ति के नेतृत्व में हैं, लेकिन हम 2024 में जीतेंगे और अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे। हम यह कर सकते हैं। अब भी बहुत देर नहीं हुई है। वह हमारे देश को बर्बाद करने का काम खत्म करना चाहता है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article