दुनिया

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय के पास बड़ा एक्सीडेंट, दो बसों के क्रैश में 23 घायल; पेंटागन मेट्रो स्टेशन बंद

वॉशिंगटन डीसी पेंटागन मेट्रो स्टेशन के पास दो बसों के टकराने से 23 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेट्रो स्टेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

Image

पेंटागन के पास बस दुर्घटना

वॉशिंगटन डीसी : पेंटागन मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम 23 लोग घायल होने की खबर है। पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस ऑफिस के एक बयान के अनुसार, घायलों में युद्ध विभाग के 10 कर्मी शामिल हैं। यह घटना मेट्रो एक्सेस रोड पर सुबह लगभग 7 बजकर 20 मिनट पर हुई। जानकारी के मुताबिक, एक ओमनीराइड बस और एक फेयरफैक्स कनेक्टर बस आपस में भिड़ गईं, जिससे लोग बुरी तरह घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारी आतंकवादी हमले की संभावना सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

ओमनीराइड और एक फेयरफैक्स कनेक्टर ट्रांजिट बस टक्कर

फॉक्स न्यूज के अनुसार, बयान में कहा गया है कि फ्राईडे की सुबह लगभग 7:20 बजे, मेट्रो एक्सेस रोड पर एक ओमनीराइड और एक फेयरफैक्स कनेक्टर ट्रांजिट बस की आपस में टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार 23 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में से 10 युद्ध विभाग के कर्मी बताए जा रहे हैं।

आपातकालीन राहत बचाव दल ने घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल

जानकारी के मुताबिक, आपातकालीन राहत बचाव दल ने तुरंत घायल 18 लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। हालांकि, दुर्घटनास्थल पर बचे पांच लोगों को मामूली चोटें होने के कारण इलाज के बाद तुरंत छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बहरहाल, दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दुर्घटना के बाद से सुबह पेंटागन मेट्रो स्टेशन और ट्रांजिट सेंटर को कथित तौर पर बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वे उन्हें पेंटागन साउथ पार्किंग लॉट के पास हादसे की सूचना मिली थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया है कि "मेट्रो बसें फिलहाल स्टेशन तक नहीं पहुंच सकतीं और दुर्घटना की जांच जारी रहने तक उन्हें पेंटागन सिटी की ओर मोड़ा जा रहा है।

फिलहाल, एक्सीडेंट कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। अमेरी रक्षा मंत्रालय भी पास में है। लिहाजा अमेरिकी अधिकारी आतंकवादी हमले की संभावना सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article