दुनिया

दो ब्रिटिश सांसदों को इजरायल में नहीं मिली एंट्री, एयरपोर्ट में किया डिटेन; इस हरकत से भड़का ब्रिटेन

Israel UK Tension: ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि इजरायल ने ब्रिटेन की दो सांसदों को न सिर्फ देश में दाखिल होने से रोका, बल्कि उन्हें हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इजरायल में हिरासत में ली गईं दो सांसद सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद हैं, उन्होंने लंदन से इजरायल के लिए उड़ान भरी थी।

Image

सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद (फोटो साभार: @Abtisam_Mohamed और@YuanfenYang )

Photo : Twitter

Israel UK Tension: इजरायल ने ब्रिटेन की दो सांसदों को न सिर्फ देश में दाखिल होने से रोका, बल्कि उन्हें हिरासत में ले लिया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, इजरायल में हिरासत में ली गईं दो सांसद सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद हैं, उन्होंने लंदन से इजरायल के लिए उड़ान भरी, लेकिन उन्हें इजरायली अधिकारियों ने प्रवेश से रोका। इजरायल ने दोनों ब्रिटिश सांसदों को रोकने के बाद हिरासत में लिया और पूछताछ की। इसके बाद उन्हें वापस डिपोर्ट कर दिया गया।

क्यों नहीं मिला प्रवेश?

इजरायल ने आरोप लगाया कि दोनों ब्रिटिश सांसद इजरायल के खिलाफ नफरत फैलाने की मंशा से आई थीं।

विदेश मंत्री ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्री डेविड लैमी ने मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने अपने इजरायली समकक्षों को स्पष्ट कर दिया कि ब्रिटिश सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और हम दोनों सांसदों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार का ध्यान युद्ध विराम की बहाली सुनिश्चित करने तथा खूनी संघर्ष रोकने, बंधकों की रिहाई तथा गाजा जंग को समाप्त करने के लिए बातचीत करने पर है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article