Sudan Crisis: सूडान से भारतीयों की निकासी के लिए वायुसेना के दो विमान तैनात, फंसे हैं 3000 से अधिक हिंदुस्तानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2023, 11:49 PM IST

Sudan Crisis: पीटीआई के अनुसार विदेश मंत्रालय ने इस बारे में विवरण देते हुए कहा कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार रखी गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी। मंत्रालय ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम में विभिन्न स्थानों से भीषण झड़पों की खबरें आने के साथ वहां सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

Sudan Crisis: सूडान में इस समय सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच राजधानी खार्तूम में भीषण लड़ाई जारी है। ऐसे में वहां फंसे लोगों को अपने-अपने देश निकालने में जुटे हैं। भारत भी अपने नागरिकों को सूडान से निकालने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भारतीय एयरफोर्स के दो विमान तैनात किए गए हैं।

sudan crisis, indian, indian airforce

सूडान से भारतीयों की निकासी के लिए वायुसेना के दो विमान जेद्दा में तैनात : विदेश मंत्रालय

कितने लोग हैं फंसे

सूडान में 3000 से ज्यादा भारतीय फंसे हैं। इससे पहले सऊदी अरब कुछ भारतीयों को सूडान से निकाल चुका है। सऊदी ने इसे लेकर कहा कि उसने घनिष्ठ संबंध रखने वाले देशों और मित्र राष्ट्रों के 66 नागरिकों को सूडान से सुरक्षित रूप से निकाला है, जिनमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं।

End of Feed