दुनिया

ढाका झील में तैरते हुए मिला महिला टीवी पत्रकार का शव, फेसबुक पोस्ट से है कनेक्शन?

TV journalist's Sarah Rahanuma : बांग्लादेश की टीवी पत्रकार सारा रहनुमा की लाश बुधवार को ढाका के हातिर झील में तैरती हुई मिली। महिला पत्रकार की लाश मिलने पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने इसे देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और बड़ा हमला बताया है।

Image

ढाका की एक झील में मिला महिला पत्रकार का शव।

TV journalist's Sarah Rahanuma : बांग्लादेश की टीवी पत्रकार सारा रहनुमा की लाश बुधवार को ढाका के हातिर झील में तैरती हुई मिली। महिला पत्रकार की लाश मिलने पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने इसे देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और बड़ा हमला बताया है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक 32 साल की सारा का शव हातिर झील में तैरता हुआ मिला। वह गाजी टीवी की न्यूजरूम एडिटर थीं।

'अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और बड़ा हमला'

X पर अपने एक पोस्ट में साजिब ने कहा, 'गाजी टीवी न्यूजरूम की एडिटर रहनुमा सारा मृत पाई गई हैं। उनका शव ढाका के हातिर झील से मिला है। बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की आजादी पर यह एक और बड़ा हमला है। गाजी टीवी एक सेक्युलर चैनल है'। इसके मालिक गुलाम दस्तागीर गाजी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।'

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सारा का शव अस्पताल लाने वाले व्यक्ति ने ढाका ट्रिब्यून से बातचीत में कहा कि 'मैंने देखा कि महिला हातिर झील में तैर रही है। बाद में उसे डीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' सारा की मौत से पहले बांग्लादेश के इस मीडिया संस्थान ने कहा कि सारा ने फहीम फैज को टैग करते हुए मंगलवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट किया था।

अल्लाह तुम्हे बरकत दे-सारा

इस पोस्ट में उसने कहा, 'तुम्हारी तरह का दोस्त पाना वाकई में बहुत अच्छा है। अल्लाह तुम पर मेहरबान रहे। उम्मीद है कि तुम अपने सभी सपनों को पूरा कर लोगे। मुझे पता है कि हमने साथ मिलकर कई योजनाएं बनाईं। लेकिन दुख है कि हम इसे पूरा नहीं कर सके। अल्लाह तुम्हे जीवन के हर क्षेत्र में बरकत दे।' इससे पहले अपने एक अन्य पोस्ट में सारा ने कहा, 'मौत जैसी जिंदगी जीने से अच्छा है कि मर ही जाया जाए।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article