Turkiye Earthquake: तुर्किए में रविवार को तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। तुर्किए के एएफएडी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि देश के पश्चिमी हिस्से में रविवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप के झटके कई प्रांतों में महसूस किए गए।
भूकंप के तेज झटकों से दहला तुर्किए (प्रतीकात्मक तस्वीर: iStock)
कब और कहां आया भूकंप?
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, एएफएडी ने कहा कि भूकंप तुर्किये के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के पास बालिकेसिर प्रांत में स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 7:53 बजे आया, लेकिन प्रभावित प्रांतों में किसी के भी हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई।
बार-बार लगे भूकंप के झटके
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, तुर्किये में भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए जिनमें से एक की तीव्रता 4.6 मापी गई। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों में न जाने की अपील की। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूकंप के केंद्र सिंदिरगी शहर में एक इमारत ढह गई। तुक्रिए मुख्य फॉल्ट लाइनों में शीर्ष पर मौजूद है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।
