इस्तांबुल के मेयर गिरफ्तार, आतंकवाद और भ्रष्टाचार का लगा आरोप....तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने कर दिया खेल

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में इमामोग्लू ने कहा, हम बहुत अत्याचार का सामना कर रहे हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि मैं निराश नहीं होऊंगा।

Turkish police arrest Istanbul mayor- तुर्की पुलिस ने राष्ट्रपति एर्दोआन के प्रतिद्वंद्वी इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू (Ekrem Imamoglu) को कथित आतंकवादी संबंधों और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। राज्य द्वारा संचालित अनादोलु एजेंसी ने कहा कि अभियोजकों ने लगभग 100 अन्य लोगों के लिए वारंट जारी किए हैं। अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए इस्तांबुल के आसपास कई सड़कों को बंद कर दिया और चार दिनों के लिए शहर में प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया।

Turkey mayor

तुर्की के मेयर गिरफ्तार

घर की तलाशी के बाद गिरफ्तारी

गिरफ्तारी एक्रेम इमामोग्लू के घर की तलाशी के बाद हुई। एक दिन पहले एक विश्वविद्यालय ने उनके डिप्लोमा को अमान्य कर दिया था, जिससे लोकप्रिय विपक्षी नेता अगले राष्ट्रपति पद की दौड़ में भाग लेने के लिए प्रभावी रूप से अयोग्य हो गए। तुर्की के कानून के तहत चुनाव लड़ने के लिए विश्वविद्यालय की डिग्री होना आवश्यक है।

End of Feed