दुनिया

तुर्किये ने बनाया अपना 'रक्षा कवच', राष्ट्रपति एर्दोआन ने 'स्टील डोम' वायु रक्षा प्रणाली का किया अनावरण

एर्दोआन ने अंकारा में रक्षा कंपनी असेलसन के संयंत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'ये प्रणालियां तुर्किये की शक्ति का प्रदर्शन हैं। वायु रक्षा के क्षेत्र में हम अपने देश के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।'एर्दोआन की सरकार ने पिछले साल अगस्त में ‘स्टील डोम’के विकास की शुरुआत की घोषणा की थी।

Image

तुर्किये ने अपनी सुरक्षा के लिए बनाया वायु रक्षा प्रणाली। तस्वीर-AP

Photo : AP

Turkey's integrated air defense system : तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बुधवार को औपचारिक रूप से देश की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली का उद्घाटन किया, जिसे ‘स्टील डोम’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देश और उसके रक्षा उद्योग के लिए इसे एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। एर्दोआन ने अंकारा में रक्षा कंपनी असेलसन के संयंत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'ये प्रणालियां तुर्किये की शक्ति का प्रदर्शन हैं। वायु रक्षा के क्षेत्र में हम अपने देश के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।'

प्रणाली कब चालू होगी नहीं बताया

एर्दोआन की सरकार ने पिछले साल अगस्त में ‘स्टील डोम’के विकास की शुरुआत की घोषणा की थी। यह तुर्किये के आसमान की सुरक्षा के लिए समुद्र-आधारित और भूमि-आधारित वायु रक्षा प्लेटफॉर्म और सेंसर को एक नेटवर्क में एकीकृत करता है। एर्दोआन ने कहा कि परियोजना के नवीनतम चरण में 46 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के 47 वाहन शामिल हैं जो 'हमारे मित्रों में विश्वास और हमारे शत्रुओं में भय पैदा करेंगे।' सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह प्रणाली पूरी तरह से कब चालू होगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article