तुर्किये ने इंस्टाग्राम पर लगाया प्रतिबंध हटाया, हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत से था कनेक्शन

Instagram: तुर्किये ने इंस्टाग्राम(Instagram) पर लगाये प्रतिबंध को हटाया दिया है। बता दें, तुर्किये अपने पश्चिमी सहयोगियों की तरह हमास को एक आतंकवादी संगठन नहीं मानता है। राष्ट्रपति एर्दोआन लगातार गाजा में इजराइली सेना की कार्रवाई के खिलाफ बोलते रहे हैं साथ ही वो हमास के लड़ाकों को फ्रीडम फाइटर बताते हैं।

Turkey: तुर्किये ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम तक उपयोगकर्ताओं की पहुंच शनिवार को बहाल कर दी। देश के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्राधिकरण ने दो अगस्त को बिना कोई विशेष कारण बताए इंस्टाग्राम तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी थी। बाद में सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि प्रतिबंध इसलिए लगाया गया, क्योंकि सोशल मीडिया मंच तुर्किये के कानूनों का पालन करने में विफल रहा है।

Turkey-Instagram

तुर्किये ने इंस्टाग्राम पर लगाया प्रतिबंध हटाया

तुर्किये के परिवहन एवं बुनियादी ढांचा मंत्री अब्दुलकादिर उरालोग्लू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इंस्टाग्राम के अधिकारियों के साथ बातचीत में हमें आश्वासन दिया गया कि हमारा अनुरोध स्वीकार किया जाएगा, खासतौर पर आपराधिक गतिविधियों से संबंधित अनुरोध। हमसे वादा किया गया कि हम उपयोगकर्ताओं को सेंसर करने के उपायों पर मिलकर काम करेंगे। उरालोगलू ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम तुर्किये के कानून का अनुपालन सुनिश्चित करेगा और जिन मामलों में कानून का उल्लंघन किया गया है, उनमें त्वरित एवं प्रभावी हस्तक्षेप करेगा।

End of Feed