Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सर्द मौसम, बारिश और बर्फबारी से लोग पहले ही परेशान थे और भूकंप से मची तबाही ने अब लोगों और बेहाल कर दिया है। अब तक चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों इमारतें जमींदोज हो गई है। मलबे में जिंदगी की तलाश की जा रही और जैसे-जैसे राहत और बचाव का काम आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भूकंप की वजह से हुई हजारों मौत के बाद तुर्की में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है जो सीरियाई बॉर्डर से तकरीबन 90 किलोमीटर की दूर नॉर्थ में मौजूद है। सर्द मौसम, बारिश और बर्फबारी से लोग पहले परेशान थे और भूकंप से मची तबाही ने लोगों और बेहाल कर दिया है।
India's Humanitarian Assistance and Disaster Relief (HADR) capabilites in action.The 1st batch of earthquake reli… t.co/FaE4AoavZg
— ANI (@ANI) Feb 6, 2023
