Pakistan News: पाकिस्तान की आर्थिक हालत इन दिनों बद से बदतर होती जा रही है। लोगों के पास दो वक्त की रोटी खाने के लिए आटा तक नहीं है और आटा खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं लेकिन तब भी कई लोगों को यह नहीं मिल पा रहा है। सब्जियों से लेकर तमाम खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं और कमरतोड़ महंगाई ने पाकिस्तान की जनता को परेशान कर रखा है। लेकिन इन सबके बावजूद पाकिस्तान सियासतदां अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शहबाज शरीफ अपने देश के लोगों को अनाज तक मुहैया नहीं करा पा रहे हैं लेकिन कश्मीर का राग अलाप रहे हैं और भारत को कुचलने का ख्वाब भी देख रहे हैं।
दुनिया
भूख से मर रही है पाकिस्तान की आवाम, लेकिन PM शहबाज देख रहे हैं भारत को कुचलने का ख्वाब, सुनिए ऑडियो
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 7, 2023, 09:33 AM IST
