दुनिया

पाकिस्तान में शांति समिति के सदस्य के आवास पर TTP का आत्मघाती हमला, 5 की मौत

TTP Attack In Pakistan: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शांति समिति के एक सदस्य के आवास पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई> पाकिस्तान में हमला टीटीपी की तरफ से एक बयान जारी करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें कहा गया था कि उसकी इजराइल, अमेरिका या भारत से कोई दुश्मनी नहीं है। संगठन ने दोहराया कि उसका दुश्मन पाकिस्तान है।

Image

पाकिस्तान में TTP का आत्मघाती हमला, 5 की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

TTP Attack In Pakistan: प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकवादियों ने पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शांति समिति के एक सदस्य के आवास पर हमला कर दिया जिसमें परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली तहसील में हुई, जहां आतंकवादियों ने कादिर जमां के घर को निशाना बनाया। मारे गए पांच लोगों में एक महिला भी शामिल है, जबकि हमले के दौरान कई अन्य घायल हो गए।

शरिया लागू करने के लिए किया गया हमला

टीटीपी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह हमला शरिया लागू करने के लिए किया गया था। यह हमला टीटीपी द्वारा एक बयान जारी करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें कहा गया है कि उसकी इजराइल, अमेरिका या भारत से कोई दुश्मनी नहीं है। आतंकी संगठन ने दोहराया कि उसका एकमात्र दुश्मन पाकिस्तान है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article