मिडटर्म चुनाव में हार के बाद पुतिन, जिनपिंग से पहली बार मिलेंगे ट्रंप, APEC समिट में एक साथ टेबल पर बैठेंगे तीनों दिग्गज

तीनों देशों के नेताओं की संयुक्त वार्ता के लिए एक साथ जुटना अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक से किसी बड़े समझौते या महत्वपूर्ण नतीजे की उम्मीद कम है। उनके मुताबिक, यह बैठक ठोस उपलब्धियों से ज्यादा प्रतीकात्मक महत्व वाली साबित हो सकती है।

APEC Summit: मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अगले सप्ताह शेनझेन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मिलेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शेनझेन में यह मुलाकात एशिया-पैसेफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (APEC) समिट से इतर होगी जिसमें तीनों नेता एक साथ टेबल पर बैठेंगे और बातचीत करेंगे। शेनझेन शहर की पहचान चीन के टेक हब के रूप में है। ईरान संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तीनों नेताओं की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। तीनों नेताओं की इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजरें लगी हैं।

trump

शेनझेन में होगी APEC समिट।

बड़ी बात होगी तीनों नेताओं की एक साथ मुलाकात

तीनों देशों के नेताओं की संयुक्त वार्ता के लिए एक साथ जुटना अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक से किसी बड़े समझौते या महत्वपूर्ण नतीजे की उम्मीद कम है। उनके मुताबिक, यह बैठक ठोस उपलब्धियों से ज्यादा प्रतीकात्मक महत्व वाली साबित हो सकती है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय शिखर बैठक की योजना की पुष्टि की। यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है, जब तीनों देशों के बीच संबंध कई जटिल चुनौतियों से गुजर रहे हैं।

End of Feed