केटी जकारिया से ट्रंप की अपील-व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव का काम दोबारा संभालें, पद पर रहीं हैं महज 5 दिन

केटी जकारिया की, प्रेस सचिव पद पर उनकी पहली प्रेस वार्ता की आलोचना की जा रही थी। कहा गया कि प्रेस के साथ उनकी पहली बातचीत ठीक नहीं गई। बता दें कि पहले इस पद पर कैरोलिन लेविट थीं, उनके इस पद से हटने के बाद ट्रंप ने जकारिया को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

Katie Zacharia : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केटी जकारिया से व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव पद पर अपनी सेवा दोबारा शुरू करने पर विचार करने के लिए कहा है। जकारिया महज पांच दिन प्रेस सचिव पद रहीं। जकारिया की, प्रेस सचिव पद पर उनकी पहली प्रेस वार्ता की आलोचना की जा रही थी। कहा गया कि प्रेस के साथ उनकी पहली बातचीत ठीक नहीं गई। बता दें कि पहले इस पद पर कैरोलिन लेविट थीं, उनके इस पद से हटने के बाद ट्रंप ने जकारिया को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

Donald Trump

जकारिया ने छोड़ा व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव का पद।

ट्रंप ने दोबारा पद संभालने की अपील की

शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) जॉर्जिया में एक रैली से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मीडिया ने जकारिया के साथ काफी कठोर व्यवहार किया है। उन्होंने संकेत दिया कि जकारिया को अपने पद पर बने रहने के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। मीडिया का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है। ईमानदारी से कहूं तो अगर मैं तुम्हारी जगह होता, तो इस पद पर बने रहने के फैसले पर दोबारा विचार करता। तुम इस बारे में सोचो। लेकिन मैं दोबारा विचार करता। तुम्हारा खूबसूरत पति और परिवार है। मैं कल उसके परिवार से मिला था। बहुत प्यारे बच्चे हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी तस्वीर वाली किताब से निकले हों। मैंने उससे कहा तुम्हें दोबारा विचार करना चाहिए, क्योंकि तुम इस सब से नहीं गुजरना चाहोगी।’

End of Feed