ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ अपने पारिवारिक कारोबार के लिए भारत से संबंधों को ताक पर रख दिया, बोले पूर्व यूएस NSA जेक सुलिवन

जेक सुलिवन ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान की ट्रंप परिवार के साथ व्यापारिक समझौते करने की इच्छा के कारण उन्होंने भारत के साथ संबंधों को दरकिनार कर दिया है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा रणनीतिक नुकसान है

Jake Sullivan- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और उन पर पाकिस्तान में अपने परिवार के व्यापारिक सौदों के कारण भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को खत्म करने का आरोप लगाया। जो बाइडन प्रशासन के पूर्व अधिकारी सुलिवन ने कहा कि भारत के साथ संबंधों को खत्म करने का कदम अमेरिका के लिए बहुत बड़ा रणनीतिक नुकसान है। मीडासटच यूट्यूब चैनल के साथ एक साक्षात्कार में पूर्व एनएसए से भारत के साथ अमेरिका के व्यापार समझौते को लेकर चल रहे विवाद और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद भारत-पाकिस्तान विवाद को सुलझाने के ट्रंप के बार-बार दावों के बारे में पूछा गया।

Jake sulivan

जेक सुलिवन का ट्रंप पर निशाना (AP)

ट्रंप परिवार का पाकिस्तान के साथ बिटकॉइन कारोबार

चैनल के होस्ट ने अपने सवाल में ट्रंप परिवार के पाकिस्तान के साथ बिटकॉइन कारोबार और भारत में टिम कुक की एप्पल फैक्ट्रियों का भी जिक्र किया। सुलिवन ने कहा, मुझे लगता है कि यह ट्रंप की विदेश नीति की सबसे कम रिपोर्ट की गई खबरों में से एक है, और मुझे खुशी है कि आपने इसे उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दशकों से द्विदलीय आधार पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अपने संबंधों को बनाने के लिए काम किया है। यह एक ऐसा देश है जिसके साथ हमें प्रौद्योगिकी, प्रतिभा, अर्थशास्त्र और कई अन्य मुद्दों पर गठबंधन करना चाहिए, और चीन से रणनीतिक खतरे से निपटने में भी गठबंधन करना चाहिए।

End of Feed